Search from various English teachers...
Profile
जब मैं उन्नीस साल का हुआ मैं दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड छोड़कर लंदन चला गया। वहाँ के कई क़स्बों में घूमकर, भारतीय संस्कृति से घेरा होकर मुझे यह एहसास हुआ कि उस रंगीली दुनिया का पूरा आनंद उठाने के लिए जिसे मैं बचपन से पसंद करता आया हूँ, एक चीज़ बाकी थी, उनकी भाषा बोलना! भारत से जुड़ी हर चीज़ पसंद करने की सबसे बड़ी वजह यह है कि मेरे दादा जी भारत में तैनात अंग्रेज़ी हवाई सेना में फ़ौजी थे। जब वे दूसरे विश्व यूद्ध से इंग्लैंड वापस आए तो कुछ मीठी मीठी यादें साथ लेके लौट आए। लड़कपन में मैं उनके घुटनों पर बैठकर गरम गरम चाय की, नदी में नहाते हाथियों की, हँसते बच्चों की वग़ैरह कहानियाँ बड़े उत्साह से सुनता था। इतना ही नहीं। इससे भी बढ़कर 'धोबी''देखो!''जल्दी''जाओ' जैसे शब्द अपने घरवालों को विरासत में दिए दादाजी ने। तो मैं ये शब्द अनजाने में बोलकर बढ़ा हो गया हूँ। इसलिए एक प्रकार से मेरा 'हिंदुस्तानी' से हमेशा से एक संबंध रहा है। तो मेरे लिए पूरी हिंदी बोलना वही चाबी बन जाती जिससे इंडियन लोगों को समझने का बड़ा दरवाज़ा खुल जाता! और ज़ाहिर सी बात थी कि प्रचार में रंग ज़रूर लाएगी हिंदी। तो अपनी हिंदी सीखने की लंबी यात्रा शुरू कर दी मैंने। उस टाइम एक नयी भाषा सीखना मेरे लिए एक बिलकुल नयी चीज़ थी तो सीखने में ख़ुद को लगा देते समय मेरे मन में यह ख़्याल घूमने लगा कि मैं शायद ही सीख पाऊँ!
Learning
Hindi
Language Skills
EnglishNative
Lesson Feedback
Lesson history
 Last monthLast 3 monthsAll time
Completed lessons000
Attendance rate100%100%100%
Teacher reviews
No record
Activities
  • Answered
    You can also say मुझे भाषाएँ सीखने का शौक़ है I'm crazy about language learning - मैं भाषाएँ सीखने का दीवाना हूँ
    0 voted
    June 13, 2018
    0
  • Corrected


    Hi! नमस्कार! 
    I live in Punjab since November. मैं नवंबर से पंजाब राज्य में ठहर रहा हूँ।I live in a big house, in which there are 5 rooms because I am not alone.  मैं बहुत ही बड़े मकान में रहता हूँ जिसके पाँच सोने के कमरे हैं इसलिए मैं अकेला नहीं होता।My city is quite small. मैं जिस शहर में रहता हूँ वह काफ़ी छोटा का है। Sometimes I can meet with rats and snakes. कभी-खबार मेरा सामना चूहों और साँपों से होता है! As there are many famrs in Punjab, the land is very green. यहाँ पर बहुत सारी खेती-बाड़ी की जाती है इसलिए ज़मीन हरी हरी बनी रहती है। When I walk outside, I remember my country because there are also many farms in france. जब भी मैं घर-बाहर घुमने निकलता हूँ, मुझे मेरे देश फ़्रान्स की याद आती है इसलिए कि वहाँ पर भी डेढ़ सारे किसान हैं। Here it's very hot. यहाँ, बहुत गरमी होती है Really, sometimes it's hard for me, when the sun burns me. वाक़ई, जब मेरी चमड़ी सूरज की तेज़ धूप से जल जाती है तो मुझे बहुत सी तकलीफ़ होती है।   I work here. मैं यहाँ नौकरी कर रहा हूँ।  My work isn't easy as people speak quickly with me. लोगों का जल्दी जल्दी बात करना मेरे काम को मुश्किल बना देता है।  However, everyone is nice with me. फिर भी सभी लोग मुझसे अच्छी तरह पेश आते हैं।  As soon as they see me, they tell me "please come to my house". वे मुझे देखते ही कहते हैं 'हमारे घर पर आइए'।  When I don't know people, I am shy, but here people are talktative. जब मेरी मुलाक़ात अजंबियों से होती तब मैं शर्मिला हो जाता हूँ लेकिन यहाँ के लोग बहुत बातूनी होते हैं।   Their chay is really good. यहाँ की चाय लाजवाब होती है।  Inside it, there is a lot of sugar. बहुत चीनी डालकर पीते हैं।  By the way, right now weather is hot so people prefer to drink lemon juice, as it is colder. वैसे, अभी गरमी का मौसम चल रहा है तो लोग निम्बू का रस पीना ज़्यादा पसंद करते हैं क्योंकि ठंडा है।  Whoever wants to meet you, try to speak to them, really. Whatever you say in hindi, people will be happy. जो भी आपसे मिलना चाहे उनसे ज़रूर बात करना! आप हिंदी भाषा जो भी शब्द बोल पाएँ, थोड़े ही सही, इससे लोग ख़ुश होंगे!   Consequently, by learning hindi, I could listen and understand a bit people's stories. मेरा हिंदी सिखने का एक फ़ायदा यह हुआ कि मैंने लोगों को कहानियाँ सुनाते हुए सुन पाया है। Nevertheless, to understand hindi completely, I still have a lot of work...मगर फिर भी, हिंदी पूरी तरह समझने के लिए आइंदा बहुत काम बाक़ी है



    0 voted
    June 12, 2018
    2
  • Commented



    Bro,

    The best way is to come up with some example sentences and we can discuss them! Learn by giving them a go and from the mistakes! 

    आपको जो भी मदद चाहिए....


    WG

    0 voted
    June 12, 2018
    0
  • Posted
    अनुवाद करने की एक कोशिश बँटवारे के सत्तर वर्ष: उपमहाद्वीप को बाँटनेवाले कुछ आँकड़े जैसे भारत ब्रितानी राज से अपनी स्वतंत्रता के सत्तर साल मनाने की तैयारी करता है और दूसरी तरफ़, पाकिस्तान अपने जन्मदिन की, चलिए हम इस एतिहासिक घटना यानी 'बँटवारा' के कुछ आँकड़ों पर नज़र डालें। एक सौ नब्बे - 190 साल तक अंग्रेज़ों ने भारत पर पहले ईस्ट इंडिया कम्पनी के ज़रिए राज किया, फिर आगे चलकर रानी के ज़रिए। लेकिन, 1757 में आधिकारिक रूप से राज हासिल करने से पहले कम्पनी एक सदी से ज़्यादा भारत में व्यापार के कुछ केंद्रों को चलाते आए थे। As India prepares to mark 70 years of independence from the British, and Pakistan the anniversary of its birth, we look at some of the numbers behind this defining event known as Partition. 190 The number of years the British ruled in India, first through the East India Company and then the Crown. The Company, however, had managed trading posts in India for more than a century before assuming more official control after 1757. ...
    August 15, 2017
    0
    0
  • Posted
    हिंदी बोलने के लाइन में मेरे लक्ष्य! भाग १ (इस लेख में हाल के दिनों में कुछ सीखे हुए नए शब्द नज़र आएँगे जिन्हें मैं आज़माना चाहता था) हिंदी सीखने के अपने इस सफर में मैं एक काफी दिलचस्प (मगर थोड़ा सा चिढ़ दिलानेवाला भी! ) मुकाम पर आ पहुँचा हूँ। पूछो क्यों! मेरा यह मानना है (या धारणा भी कहो) कि हिंदी भाषा सीखना बड़े मकान में प्रवेश करने के जैसा है। पहले हम घर से एक दूरी पर खड़े होकर इसकी मनोहरता के नज़ारे का आनंद लेते हैं। फिर दिमाग में आता है कि चलो इसके नज़दीक़ चलें! (यह दर्शरता है हिंदी सीखने का फैसला लेना) एक बार हमारे पहले सीखे शब्द 'नमस्ते' से हमारा बड़ा बड़ा स्वागत किया जाता है तभी से उस मकान के बड़े बड़े दरवाज़े खुल जाते हैं। हम आँगन में क़दम रखकर थोड़ी झिझक, थोड़ी घबराहट महसूस करते हैं (यह दर्शरता है हिंदी सीखने का वह शुरूआती दौर) उसकी सजावट पर टकटकी लगाकर देख हमें आश्चर्य हो जाता है (देवनागरी लिप्पी) जारी ...
    March 9, 2017
    5
    0
  • Corrected
    0 voted
    June 27, 2016
    0
  • Posted
    This content violates our Community Guidelines.
    June 27, 2016
    4
    1
  • Posted
    अपनी नयी भाषा बोलने की क्षमता तेज़ करने के कई तरीक़े - भाग दो 'कॉमडी नाइट्स बिताओ' कहा जाता है कि कॉमडी पर हँसना सेहत के लिए अच्छा है। परंतु मेरा माना है कि यह सेहत तक सीमित नहीं है बल्कि हम जो भाषा सीख रहे हैं उसके लिए भी फ़ायदेमंद है। पूछो क्यों... नयी भाषा को अच्छे से पकड़ लेने में कॉमडी सुनना, इस्तेमाल करना, पढ़ना वग़ैरा एक बहुत ही महत्व भूमिका निभाता है। दरअसल, मैंने कॉमडी को अपना निशाना बना रखा है। ज़रा सोचो, किसी हँसाने के लिए भाषा की गहरी समझ रखना बेहद ज़रूरी। इतना ही नहीं, कॉमडी में जूँ की रफ़्तार से बोलना चलेगा नहीं। एक दूसरे का मज़ाक़ उड़ाने में समानेवाले से हमेशा आगे रहना पड़ता है, ज़्यादा तेज़! और जब हम किसी को बड़ी जल्दी से बोलते हुए सुनते हैं तो हमारे समझने का हुनर सुधर जाता है, ना! जहाँ तक मेरी हिंदी सिखने की बात है, कपिल शर्मा जैसे लोगों ने मेरी बहुत मदद की हुई है। उनसे मैंने सीख पाया हैं कि भारतीय लोग किन किन चीज़ों को मज़ाक़िया समझते हैं, और तो और किन किन विषयों से दूर रहना है! शायद कॉमडी में सबसे मीठी हिंदी सुनने को नहीं मिलती और हाँ माना कि अमिताभ जी बहुत साफ़ साफ़ बोलते हैं मगर मोहब्बतें फ़िल्म में इनके 'गुरुकुल' वाले किरदार की तरह कौन बोलता है। जवाब है, चंद लोग। तो मेरे साथी सीखनेवालो, आप जो भी ज़बान सीखने में लगे हुए हों कॉमडी की अहमियत को कभी कम मत समझा करो! किसी को अपनी ही ज़बान में हँसाना दाहिने हाथ का खेल नहीं है। यह एक ऐसा पहलू है जो हमारा समय मिलने लायक है
    June 24, 2016
    2
    0
  • Corrected
    0 voted
    June 24, 2016
    0
  • Posted
    अपनी नयी भाषा बोलने की क्षमता तेज़ करने के कई तरीक़े - चाहो तो अपनाकर आज़माओ... मेरा केवल एक ही प्रश्न हुआ करता था - अपनी हिंदी कैसे सुधारूँ यार? कोने कोने से सलाहें लेने के बाद एक दिन मैं इस नतीजे पर पहुँचा था कि कुछ ऐसे सुझाव यानी क़दम हैं जो एक व्यक्ति को रोज़ उठाने हैं। ये आगे दिए गाए हैं: मैं एक एक करके पोस्ट करता जाऊँगा 'कुछ तो बोलो' - बोलने का अभ्यास एक ही दिन को गुज़रने न दें जिसके दौरान आप कम से कम एक दो शब्दों या वाक़ये का उच्चारण न करें। हमारी नयी सीखी हुई भाषा बोलने की क़ाबिलियत एक माँस-पेशी के सामान होती है - जितना ज़्यादा हम उसे भार उठवाएँगे उतना ज़्यादा बह बढ़ती जाएगी। पहले, और आज भी, मैं दर्पण के सामने ख़ुद से वार्तालाप करता था। (रेकर्ड के लिए - मैं पागल नहीं हूँ, क़सम से...) मैं सवाल पूछकर इसका कोई बिना तैयार किए जवाब देता। ऐसा करके मेरा अभ्यास करने का कोई साथी ना होते हुए भी मैं अपने आप के बोलने के अवसर बनाता हूँ। साथ ही साथ मैं किसी फ़लाँ चीज़ या विषय को चुनकर उस पर कुछ समय तक बस बात करूँगा। मसलन, 'दरवाज़ा'। आप कितने समय तक इस मामूली चीज़ पर ही बात कर सकते हैं? और यदि ऐसा करते समय आप किसी चीज़ को समझा ना पाते, या मन कुछ बोलना चाहे पर मुँह इजाज़त नहीं देता तो उसी बात पर कुछ खोजबीन करो। ख़ुद से पूछो 'यह बोलना नहीं आता तो क्यों नहीं?' इस तरह आप 'ख़ास तौर से' वाला अध्ययन कर रहे होंगे। देखिए, सौ बात की एक बात है। तैरना किताब पढ़ने से नहीं, पानी में कूदके हाथ-पाँव लहराने से सीखा जाता है। भाषा के जानकार मत बनिए, बल्कि भाषी बनिए।
    June 24, 2016
    3
    0