Search from various English teachers...
United Kingdom flagWill Graham
अपनी नयी भाषा बोलने की क्षमता तेज़ करने के कई तरीक़े - चाहो तो अपनाकर आज़माओ... मेरा केवल एक ही प्रश्न हुआ करता था - अपनी हिंदी कैसे सुधारूँ यार? कोने कोने से सलाहें लेने के बाद एक दिन मैं इस नतीजे पर पहुँचा था कि कुछ ऐसे सुझाव यानी क़दम हैं जो एक व्यक्ति को रोज़ उठाने हैं। ये आगे दिए गाए हैं: मैं एक एक करके पोस्ट करता जाऊँगा 'कुछ तो बोलो' - बोलने का अभ्यास एक ही दिन को गुज़रने न दें जिसके दौरान आप कम से कम एक दो शब्दों या वाक़ये का उच्चारण न करें। हमारी नयी सीखी हुई भाषा बोलने की क़ाबिलियत एक माँस-पेशी के सामान होती है - जितना ज़्यादा हम उसे भार उठवाएँगे उतना ज़्यादा बह बढ़ती जाएगी। पहले, और आज भी, मैं दर्पण के सामने ख़ुद से वार्तालाप करता था। (रेकर्ड के लिए - मैं पागल नहीं हूँ, क़सम से...) मैं सवाल पूछकर इसका कोई बिना तैयार किए जवाब देता। ऐसा करके मेरा अभ्यास करने का कोई साथी ना होते हुए भी मैं अपने आप के बोलने के अवसर बनाता हूँ। साथ ही साथ मैं किसी फ़लाँ चीज़ या विषय को चुनकर उस पर कुछ समय तक बस बात करूँगा। मसलन, 'दरवाज़ा'। आप कितने समय तक इस मामूली चीज़ पर ही बात कर सकते हैं? और यदि ऐसा करते समय आप किसी चीज़ को समझा ना पाते, या मन कुछ बोलना चाहे पर मुँह इजाज़त नहीं देता तो उसी बात पर कुछ खोजबीन करो। ख़ुद से पूछो 'यह बोलना नहीं आता तो क्यों नहीं?' इस तरह आप 'ख़ास तौर से' वाला अध्ययन कर रहे होंगे। देखिए, सौ बात की एक बात है। तैरना किताब पढ़ने से नहीं, पानी में कूदके हाथ-पाँव लहराने से सीखा जाता है। भाषा के जानकार मत बनिए, बल्कि भाषी बनिए।

Corrections · 3

0

अपनी नयी भाषा बोलने की क्षमता तेज़ करने के विभिन्न तरीक़े - चाहो तो अपनाकर आज़माओ...

मेरा केवल एक ही प्रश्न हुआ करता था - अपनी हिंदी कैसे सुधारूँ यार?
कोने कोने से सलाहें लेने के बाद एक दिन मैं इस नतीजे पर पहुँचा था कि कुछ ऐसे सुझाव यानी क़दम हैं जो एक व्यक्ति को रोज़ उठाने हैं। ये आगे दिए गाए हैं:

मैं एक एक करके पोस्ट करता जाऊँगा

'कुछ तो बोलो' - बोलने का अभ्यास

एक भी दिन को गुज़रने न दें जिसके दौरान आप कम से कम एक दो शब्दों या वाक़ये का उच्चारण न करें। हमारी नयी सीखी हुई भाषा में बोलने की क़ाबिलियत एक माँस-पेशी के सामान होती है - जितना ज़्यादा हम उस से भार उठवाएँगे उतना ज़्यादा बह बढ़ती जाएगी। पहले, और आज भी, मैं दर्पण के सामने ख़ुद से वार्तालाप करता था। (रेकर्ड के लिए - मैं पागल नहीं हूँ, क़सम से...) मैं सवाल पूछकर इसका  बिना कोई तेयारी किए जवाब देता। ऐसा करके मे अभ्यास करने के लिए किसी साथी के ना होते हुए भी अपने आप के बोलने के अवसर बनाता हूँ। साथ ही साथ मैं किसी फ़लाँ चीज़ या विषय को चुनकर उस पर कुछ समय तक बस बात करता हूँ। मसलन, 'दरवाज़ा'। आप कितने समय तक इस मामूली चीज़ पर ही बात कर सकते हैं? और यदि ऐसा करते समय आप किसी चीज़ को समझा ना पायें, या मन कुछ बोलना चाहे पर जबान इजाज़त ना दे तो उसी बात पर कुछ खोजबीन करो। ख़ुद से पूछो 'यह बोलना नहीं आता तो क्यों नहीं?' इस तरह आप 'ख़ास तौर से' वाला अध्ययन कर रहे होंगे।

देखिए, सौ बात की एक बात है। तैरना किताब पढ़ने से नहीं, पानी में कूदके हाथ-पाँव लहराने से सीखा जाता है।
भाषा के जानकार मत बनिए, बल्कि भाषी बनिए।

नोट: आप ने बहुत अच्छा लिखा हे. कुछ मामूली से फेर बदल में ने किये हें उन को देख लें. "'ख़ास तौर से' वाला " मेरी समझ में नहीं आया कि आप इस से क्या कहना चाहते हें.

0
Hello Will, You write like native hindi speaker.good.
0
I warmly invite any native Hindi speakers to comment on my entry and any subsequent to follow.

Want to progress faster?

Join this learning community and try out free exercises!

Don’t miss out on the opportunity to learn a language from the comfort of your own home. Browse our selection of experienced language tutors and enroll in your first lesson now!

Start Learning Today