寻找适合你的 英语 教师…
India flagNeal
Hindi short story - 3 आपस की फूट बुरी किसी गाँव में दो बिल्लियां रहती थी| एक दिन दोनो बिल्लियां भूख के मारे इधर-उधर घूम रही थी| अचानक उन्हे एक घर से रोटी का टुकड़ा मिला| दोनो बिल्लियां रोटी का टुकड़ा लेकर जंगल की और चल पड़ी| वे रोटी के टुकड़े को समान भागों में बाँटना चाहती थीं, परंतु वे आपस में झगड़ने लगीं | इतने में उधर से एक चालाक बंदर आ निकला | उन दोनो को झगड़ते देख कर बंदर ने पूछा -"बहिना, झगड़ती क्यों हो? लाओ, में इसे बाँटता हूँ| वह तराजू लाया और रोटी के दो टुकड़े करके पलड़ो में डाल दिए| एक पलड़ा नीचा था और दूसरा उँचा| जिस और एक पलड़ा नीचा था उधर से बंदर तोड़ा-सा तोड़ कर खा लिया| इस प्रकार तराजू का जो भी पलड़ा नीचे जाता, बंदर वहाँ से रोटी का टुकड़ा तोड़ कर खा लेता| अंत में एक छोटा सा टुकड़ा बच गया| बिल्लियां यह देखकर कहने लगीं - हमें हमारी रोटी दो| बंदर कहने लगा, "यह मेरी तोलने की मज़दूरी है|" यह कह कर वह बाकी बची रोटी भी खा गया| बिल्लियां मुंह देखती रह गई| निष्कर्ष- (क) परस्पर झगड़ने से सदा हानि होती है| (ख) आपसी झगड़े से दूसरे लाभ उठाते हैं|

修改 · 2

0
I can't find any spelling mistakes out here, but would be glad If you could point out the exact one :)
0
You have some spelling mistakes. Are you looking for those corrections too?

想快些进步吗?

加入这个学习社区,来试试免费的练习吧!

Don’t miss out on the opportunity to learn a language from the comfort of your own home. Browse our selection of experienced language tutors and enroll in your first lesson now!

Start Learning Today