Hindi short story - 3
आपस की फूट बुरी
किसी गाँव में दो बिल्लियां रहती थी| एक दिन दोनो बिल्लियां भूख के मारे इधर-उधर घूम रही थी| अचानक उन्हे एक घर से रोटी का टुकड़ा मिला| दोनो बिल्लियां रोटी का टुकड़ा लेकर जंगल की और चल पड़ी| वे रोटी के टुकड़े को समान भागों में बाँटना चाहती थीं, परंतु वे आपस में झगड़ने लगीं |
इतने में उधर से एक चालाक बंदर आ निकला | उन दोनो को झगड़ते देख कर बंदर ने पूछा -"बहिना, झगड़ती क्यों हो? लाओ, में इसे बाँटता हूँ| वह तराजू लाया और रोटी के दो टुकड़े करके पलड़ो में डाल दिए| एक पलड़ा नीचा था और दूसरा उँचा| जिस और एक पलड़ा नीचा था उधर से बंदर तोड़ा-सा तोड़ कर खा लिया| इस प्रकार तराजू का जो भी पलड़ा नीचे जाता, बंदर वहाँ से रोटी का टुकड़ा तोड़ कर खा लेता|
अंत में एक छोटा सा टुकड़ा बच गया| बिल्लियां यह देखकर कहने लगीं - हमें हमारी रोटी दो| बंदर कहने लगा, "यह मेरी तोलने की मज़दूरी है|" यह कह कर वह बाकी बची रोटी भी खा गया| बिल्लियां मुंह देखती रह गई|
निष्कर्ष- (क) परस्पर झगड़ने से सदा हानि होती है|
(ख) आपसी झगड़े से दूसरे लाभ उठाते हैं|
Search from various English teachers...
Corrections · 2
0
I can't find any spelling mistakes out here, but would be glad If you could point out the exact one :)
0
You have some spelling mistakes. Are you looking for those corrections too?
Want to progress faster?
Join this learning community and try out free exercises!
Don’t miss out on the opportunity to learn a language from the comfort of your own home. Browse our selection of experienced language tutors and enroll in your first lesson now!
Start Learning Today
