Hindi Short stories - 1
Purely for practice purpose
पूरी कहानी- एक बार गर्मी का मौसम था | जेठ की दोपहर थी | आकाश से आग बरस रही थी | सभी प्राणी गर्मी से घबरा कर अपने आवासों में आराम कर रहे थे | पक्षी अपने-अपने घोसलों में दोपहरी काट रहे थे |
ऐसे समय में एक कौआ प्यास से छटपटा रहा था | वह पानी की तलाश में इधर-उधर उड़ रहा था, परंतु उसे कही पानी ना मिला | अंत में वह एक बाग में पहुँचा | वहाँ पानी का एक घड़ा पड़ा था | कौआ घड़े को पा कर बहुत प्रसन्न हुआ | वह उड़ कर घड़े के पास आया | उसने पानी पीने के लिए अपनी चोंच डाली, परंतु घड़े में पानी बहुत कम था | उसकी चोंच पानी तक ना पहुँच सकी | उसके सब प्रयत्न व्यर्थ रहे | तब भी उसने आशा ना छोड़ी |
उसी समय उसको एक युक्ति सूझी | वहाँ बहुत से कंकर पड़े थे | उसने एक-एक कंकर घड़े में डालना शुरू कर दिया | थोड़ी ही ढेर में पानी उपर आ गया | कौआ बड़ा प्रसन्न हुआ | उसने जी भर कर पानी पिया और ईश्वर का धन्यवाद दिया |
निष्कर्ष- (क) जहाँ चाह वहाँ राह |
(ख) आवश्यकता आविष्कार की जननी है |
(ग) यत्न करने पर कोई-न-कोई उपाय निकल आता है |
Search from various English teachers...
Corrections · 0
Don’t miss out on the opportunity to learn a language from the comfort of your own home. Browse our selection of experienced language tutors and enroll in your first lesson now!
Start Learning Today
