Search from various English teachers...
[Deleted]
हिन्दी शेर शायरी : Hindi Sher Shayari

शेर शायरी जो मेरी नही, लेकिन मेरे दिल को छू गई.
ऎसेही कुछ शेर और शायरी आपके लिये.
आपके पास कोई अच्छा शेर या शायरी है और आप उसे इस समूह के लिये भेजना चाहते है तो भेजिए ना:
इन्तजार किसका...


खुदा

-

मजा

तो हमने इंतजार मे देखा है,
चाहत का असर प्यार मे देखा है,
लोग ढुंढते है जिसे मंदिर मस्जिद मे,
उस खुदाको मैने आपमे देखा है

Comments · 5

0
tumne chaha hi nahi chahne walon ki tarah,
mere aansu teri aankhon se nikal sakte the,
tum to thahre rahe talab ke paani ki tarah,
tum jo chalte to bahut dur nikal sakte the....
0
अपने जज्बात को,
नाहक ही सजा देती हूँ...
होते ही शाम,
चरागों को बुझा देती हूँ...
जब राहत का,
मिलता ना बहाना कोई...
लिखती हूँ हथेली पे नाम तेरा,
लिख के मिटा देती हूँ......................
0
दुश्मनों ने तो ज़ख्म देने ही थे,
ये उनकी फितरत थी!
दोस्तों ने भी जब दगा की,
यह हमारी किस्मत थी!!
0
किसी की आँखों मे मोहब्बत का सितारा होगा
एक दिन आएगा कि कोई शक्स हमारा होगा

कोई जहाँ मेरे लिए मोती भरी सीपियाँ चुनता होगा
वो किसी और दुनिया का किनारा होगा

काम मुश्किल है मगर जीत ही लूगाँ किसी दिल को
मेरे खुदा का अगर ज़रा भी सहारा होगा

किसी के होने पर मेरी साँसे चलेगीं
कोई तो होगा जिसके बिना ना मेरा गुज़ारा होगा

देखो ये अचानक ऊजाला हो चला,
दिल कहता है कि शायद किसी ने धीमे से मेरा नाम पुकारा होगा

और यहाँ देखो पानी मे चलता एक अन्जान साया,
शायद किसी ने दूसरे किनारे पर अपना पैर उतारा होगा

कौन रो रहा है रात के सन्नाटे मे
शायद मेरे जैसा तन्हाई का कोई मारा होगा

अब तो बस उसी किसी एक का इन्तज़ार है,
किसी और का ख्याल ना दिल को ग़वारा होगा

ऐ ज़िन्दगी! अब के ना शामिल करना मेरा नाम
ग़र ये खेल ही दोबारा होगा
0

'परिंदे भी नहीं रहते पराये आशियानों में,

हमने जिंदगी गुजारी है किराये के मकानों में।'

Don’t miss out on the opportunity to learn a language from the comfort of your own home. Browse our selection of experienced language tutors and enroll in your first lesson now!

Start Learning Today